कानपुर। राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस इन्टक के अशीष पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ो श्रमिक बीसीआई पहुंचे। जहां बकाया वेतन को लेकर अधिकारियों का घेराव करना था लेकिन बीसीआई कार्यालय में एक भी अधिकारी नहीं मिला। सभी के केबिन में ताला लटका मिला, वहीं रजिस्टर पर सभी अधिकारियों की इंट्री थी। झल्लाये मज़दूरों ने एल्गिन मिल में जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
आठ महीने से लालइमली के मज़दूरों को वेतन न मिलने से अक्रोशित इंटक कार्यकर्ताओं ने बीसीआई मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। श्रमिकों का गुस्सा तब और भड़क गया जब उन्हे कार्यालय में कोई भी अधिकारी नहीं मिला। अध्यक्ष आशीष पाण्डे के नेतृत्व में मज़दूरों ने महाप्रबन्धक लालइमली और नगर सांसद डा जोशी के ख़िलाफ़ नारे लगाए कि भ्रष्ट महाप्रबन्धक को जेल भेजों, आठ माह का वेतन दो, लालइमली चालू करों, कानपुर का कलंक सांसद जोशी हाय-हाय।
आशीष पाण्डेय ने कहा कि लोसभा के चुनाव प्रचार के दौरान लालइमली में सांसद जोशी ने कहा था कि भाजपा जीती तो मज़दूरो को वेतन के लाले नहीं पड़ेंगे और आज सांसद मज़दूरों से बात नहीं करता। आशीष पाण्डेय ने बताया कि लालइमली का कर्मचारी श्रीचन्द्र अपने बेटे को पढाई के लिए हर महीने पांच हज़ार रू कहां से भेजे। पैसे के आभाव में कई मज़दूर पैदल मिल आते है।
ब्याज
पर पैसा लेते लेते कर्मचारियों की हालत खस्ता हो चुकी है। विधानसभा चुनाव को
देखते हुए लालइमली चलाने का लालीपाप दिखाने वाली भाजपा सरकार झूठ बोलने के अलावा
कुछ नही कर रही है। प्रदर्शन में कमलेश शर्मा, अनीस, बरसाती, अजय सिंह, इशरार अहमद, हीरा सिंह, सर्व देव सिंह, अजमेरी वारिसी, राशिद अली, श्रीमरा, शीतला मिश्रा, रामकेश, सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।