सेफ ने किया मरचेंट नेवी सम्मेलन का आयोजन

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016, 5:49 PM (IST)

कानपुर। सीफ़ेरर्स एसोसिएशन फॉर फैमिली एश्योरेन्स एंड इक्वेबिलिटी ने कार्यक्रम आयोजित किया। सामूहिक सम्मेलन में कानपुर, लखनऊ और आस पास के क्षेत्रों से मरचेंट नेवी के आफ़िसर्स विजय होटल में एकत्रित हुए। सेफ़ के अध्यक्ष कैप्टन पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सेफ एक मर्चेन्ट नेवी के लोगों का एसोसिएशन है जिसका मुख्य उददेश्य अपने सदस्यों एवं उनके परिजनों की सहायता करना है।

कैप्टन पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पूरे भारतवर्ष की यह एक मात्र और पहली संस्था है जो कि मर्चेन्ट नेवी के लेागों और उनके परिजनों की आपातकालीन, असाधारण परिस्थितियों में सहयोग और सलाह प्रदान करती है। संस्था अपने कार्यक्षेत्र में समय समय पर विचार गोष्ठिया, सम्मेलन और सेमीनार आदि का आयोजन देश के विभिन्न भागों में करेगी।

कार्यक्रम के दौरान कोटक महिंद्रा बैंक की पल्लवी ने सदस्यों को पोर्टफोलियों मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कै0 शैलेन्द्र दीक्षिता, कै0 विकास श्रीवास्तव, सीनियर कै0 संजय चतुर्वेदी, कै0 धनन्जय सिंह, कै0 आरपी सिंह, कै0 हिमांशु गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।