अमृतसर। पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत होने पर आज पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच
गया । परिजनों ने अमृतसर के गेट हकीम में पुलिस के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया।
परिजनों का आरोप है की बलवंत सिंह को पुलिस ने बुधवार को खेतो से उस समय
उठाया जब वह पानी देने गया था। उसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ा नहीं । वह पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें बताया की बलवंत को उन्होंने
शराब के साथ पकड़ा है । आज सुबह पुलिस ने परिजनों को सूचित किया की बलवंत
की मौत हो गयी।
परिजनों का आरोप है की पुलिस ने पीट पीट कर बलवंत को मार
डाला है इसलिए सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये । वही मोके पर पहुंचे एडीसीपी
लखबीर सिंह का कहना है की बलवंत सिंह को स्पेशल सेल दुबारा शराब के
साथ पकड़ा था । किसी दूसरे केस में हकीमा पुलिस स्टेशन ने उससे पूछताछ की
जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश करवाया गया। वहा पर बलवंत सिंह की हालत ख़राब
हो गयी और उसे तुरंत सिविल हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया और जहाँ उसकी
मौत हो गयी है । अगर परिजनों को लगता है की पुलिस के हाथो उसकी मौत हुई है
तो वह जाँच करेंगे। अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त
करवाई की जाएगी ।