यमुनानगर। बलारपुर पेपर मिल के कर्मचारियों ने शुक्रवार को पुन: मिल मालिकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें माह में दस दिन ही कार्य कराया जा रहा है। जबकि जो पक्के कर्मचारी है उनसे काम तो पूरा लिया जा रहा है और मिल उन्हें समय पर वेतन नहीं दे रही है। ऐसे में मिल मजदूरों का कहना है कि अगर उन्हें वेतन सहीं नहीं मिला तो वह मिल के खिलाफ कुछ भी करने के लिए तैयार है। मजदूरों ने मिल के खिलाफ यहां जमकर नारेबाजी करते हुए सीएम विंडो पर ज्ञापन सौंपा तो वही उन्होंने जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन दिया।