प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज कराने आई महिला के साथ कम्पाउंडर ने की अश्लील हरकत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016, 3:53 PM (IST)

शाहजहांपुर। प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज को आई एक महिला के साथ इंजेक्शन लगाने के बहाने कम्पाउंडर ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। महिला ने थाने में आरोपी के ख़िलाफ़ तहरीर दी तो डॉक्टरों की यूनियन थाना पहुंच गई। थाना में डाक्टर ने महिला के बहनोई की पुलिस की मौजूदगी में पिटाई कर दी। पिटाई से वह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों पर 151 के तहत कार्रवाई की।

मिश्रीपुर गांव निवासी एक महिला ने बताया कि बुख़ार का इलाज कराने के लिए वह महाकल्प अस्पताल में डा. सिद्धार्थ शुक्ला के पास गई थी। वहां डाक्टर ने अपने कम्पाउंडर धर्मेन्द्र को मुझे इंजेक्शन लगाने के लिए कहा। कम्पाउंडर उसे लेकर पड़ोस वाले कमरे में गया जहाँ उसने इंजेक्शन लगाने के लिए अंडर गारमेंट्स उतारने को कहा।

महिला ने बताया कि जब उसने एतराज़ किया तो कम्पाउंडर ने उसे ज़बरदस्ती पकड़ कर अश्लीलता करने लगा। ख़ुद को जैसे-तैसे उसके चंगुल से छुड़वाकर बाहर भागी, पति को पूरी घटना बताई। महिला अपने पति के साथ शिकायत करने थाना पहुंची और कम्पाउंडर के ख़िलाफ़ नामजद तहरीर दी। जानकारी पाकर महिला का बहनोई राजीव भी थाने आ गया।

इस बीच डॉक्टर्स यूनियन के अन्य डॉक्टरों के साथ थाने पहुंच गए। वहां डॉक्टर की महिला के बहनोई से बातचीत हो गई । डॉक्टर ने पुलिस की मौजूदगी में ही महिला के बहनोई की पिटाई कर दी, जिससे उसकी नाक से खून बहने लगा। पुलिस ने दोनों पक्षों पर 151 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की।