लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह अपने परिवार के कलह को दूर करने आज लखनऊ पहुंचे। लखनऊ में पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। साथ ही मुलायम सिंह ने अखिलेश के फैसले को पलटते हुए मंत्री गायत्री प्रजापति की बर्खास्तगी रद्द कर दी है।