यह टीवी एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस!

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016, 1:33 PM (IST)

बिना किसी गॉडफादर के हिंदी सिनेमा में और हॉलीवुड में अपना परचम फहराने वाली प्रियंका चोपड़ा के साथ आज हर स्टार काम करने को बेताब हैं। इसमें कोई शक-सुबहा नहीं रह गया है कि प्रियंका ने अपनी एक्टिंग और अपनी अंदाजे-अदायगी के दम पर दुनिया भर में अपना लोहा मनवा दिया है। अब हम आपको प्रियंका के बारे में एक ऐसी खबर देंगे जिसे जानकर आप भी हैरत में प़ड जाएंगे।
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका दुनिया में टीवी के 10 महंगे स्टार्स में 8वें नंबर पर आती हैं। जी हां, यह हम नहीं बल्कि यह फोर्ब्स की रिपोर्ट कह रही है।

फोर्ब्स के मुताबिक, प्रियंका ने पिछली बार इस टीवी शो के लिए 11 मिलियन डॉलर यानी करीबी 73.50 करो़ड रूपये की रकम ली है, जो बॉलीवुड के किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस द्वारा ली जानी रकम से काफी ज्यादा है। जबकि अमेरिकी अभिनेत्री सोफिया वेरगारा लगातार पाचवें साल भी पहले स्थान पर कायम हैं।

अपने टीवी शो माडर्न फेमिली की 44 वर्षीय कोलंबियाई-अमेरिकी अभिनेत्री ने कर भुगतान से पहले करीब 4.3 करोड़ डालर से एक घर खरीदा है।प्रियंका ने पिछले साल एबीसी की क्वांटिको में अभिनय करके 1.1 करोड़ डालर की कमाई की। अब वह क्वांटिको के दूसरे सीजन की तैयारी कर रही हैं।

हाल ही उनके बारेे में एक और खबर आई है कि वे अब न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो रही हैं। हालांकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने इस बात से इंकार किया था। फ़िलहाल प्रियंका बॉलीवुड के बजाए अपने हॉलीवुड करियर पर फोकस कर रही हैं।