बंदूक की नोक पर व्यापारी से लूट

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 सितम्बर 2016, 10:17 PM (IST)

करतारपुर। शहर में एक व्यापारी का बंदूक की नोक पर अपहरण करने और फिर कार, लैपटाॅप और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। व्यापारी दिल्ली से अमृतसर आ रहा था। इसी दौरान करतारपुर के पास ये घटना हुई। बाद में व्यापारी किसी तरह पुलिस थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। अमृतसर के खटीका ढाब साई रोड निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वो दिल्ली से अमृतसर के लिए निकले थे। करतारपुर के पास होंडा सिटी में आए 5 बदमाषों ने उनका अपहरण कर लिया और किषनगढ़ की ओर ले गए। इसके बाद बीच राह मंड गांव के पास उतार दिया और किसी को नहीं बताने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने नाकाबंदी कर हुलिए के आधार पर लुटेरों की तलाष शुरु कर दी है।