भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान के तहत अक्टूबर माह के रेस्क्यू अभियान कार्यक्रम में संशोधन

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 14 अक्टूबर 2026, 9:43 PM (IST)

-अभियान में मानव विकास संस्थान एवं सक्षम संस्थान की रहेगी सहभागिता


जयपुर।
राजस्थान भिक्षावृत्ति या निर्धन व्यक्तियों का पुनर्वास अधिनियम, 2012 एवं नियम, 2020 के तहत जयपुर जिला मुख्यालय पर संचालित भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान के अंतर्गत अक्टूबर माह के रेस्क्यू अभियान कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 15 एवं 17 अक्टूबर को अल्बर्ट हॉल, 16 एवं 18 अक्टूबर को पत्रिका गेट, 19, 21, 27 एवं 29 अक्टूबर को रामबाग सर्किल व जेडीए चौराहा, 20, 22, 28 एवं 30 अक्टूबर को ऑटीएस चौराहा, 23 एवं 25 अक्टूबर को अल्बर्ट हॉल तथा 24 एवं 26 अक्टूबर को पत्रिका गेट पर रेस्क्यू अभियान संचालित किया जाएगा।

रेस्क्यू अभियान के तहत अल्बर्ट हॉल पर मानव विकास संस्थान द्वारा तथा पत्रिका गेट पर सक्षम संस्थान द्वारा अभियान संचालित किया जाएगा। इसी प्रकार रामबाग सर्किल व जेडीए चौराहा पर मानव विकास संस्थान तथा ऑटीएस चौराहा पर सक्षम संस्थान द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे