आतंकवाद पर इंडिया अफ़ग़ान मिलकर घेरेंगे पाक को

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 सितम्बर 2016, 6:49 PM (IST)

आतंकवादियों का खुलकर समर्थन करने वाले पाकिस्तान को भारत और अफ़ग़ानिस्तान ने कड़ा संदेश दिया है। प्रधानमंत्री मोदी और अफ़ग़ान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने मुलाक़ात के दौरान दोनों देशों के रक्षा और कारोबारी संबंध और मज़बूत करने का फैसला किया।

ऐलान किया कि अगली हार्ट ऑफ एशिया कॉन्फ्रेंस अमृतसर में आयोजित की जाएगी। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पहली बार बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया और पाकिस्तान पर वहां के साथ ही पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर में व्यापक मानवाधिकार उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया।

यहां संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 33वें सत्र के दौरान बुधवार को भारत ने पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कश्मीर में गड़बड़ियों का मुख्य कारण पाकिस्तान प्रायोजित सीमापार आतंकवाद है। जो उसकी क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाएं से उपजा है जो कि बार बार हुए सशस्त्र आक्रमणों से ठोस तौर पर अभिव्यक्त हुई हैं।