रूपवास (भरतपुर)। कस्बे के न्यायालय में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भरतपुर के निदेशानुसार अनिता चौधरी अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) रूपवास के निर्देशन में आमजन को सस्ता शीघ्र व सुलभ न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। ताल्लुका रूपवास पर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणो के निस्तारण के लिए 01 बैंच का गठन किया गया।
बैंच में अंकिता बेनीवाल सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट रूपवास को अध्यक्ष व जयप्रकाश पाराशर अधिवक्ता व जितेन्द्र सिंह तहसीलदार रूपवास को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु ताल्लुका रूपवास के विभिन्न न्यायालयों में लंबित 537 प्रकरणों को चिन्हित किया गया। जिनमें से राजीनामा योग्य फौजदारी के 185 प्रकरण, एनआईएक्ट प्रकरण 09 अन्य सिविल 13 तथा भरण पोषण संबंधी 27 प्रकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश से 11 प्रकरण, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायाधीश मजिस्ट्रेट से 103 प्रकरण, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट से 66 प्रकरण, ग्राम न्यायालय रूपबास से 54 प्रकरण) इस प्रकार कुल 234 लंबित प्रकरणों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाकर कुल पन्द्रह लाख पैंतालीस हजार रुपये राशि का अवार्ड पारित किया गया।
इसी प्रकार बैंक ऋण संबंधी प्रि-लिटिगेशन के 36 मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत की भावना से किया जाकर कुल चालीस लाख छप्पन हजार तीन सौ रूपये का अवार्ड पारित किया गया। इस मौके पर अधिवक्तागण, विभिन्न बैंकों के व न्यायालय के अधिकारी/कर्मचारीगण सहित काफी संख्या में पक्षकारान् मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे