राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वीसी से दिया जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव का प्रशिक्षण

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 10 अक्टूबर 2026, 4:26 PM (IST)

श्रीगंगानगर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री अभिषेक जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव से संबंधित निर्वाचन प्रक्रिया, चुनाव प्रबंधन तथा निर्वाचन कार्यों के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए चुनाव संबंधी दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी प्राप्त की तथा चुनाव कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे