कपूरथला। जिले के विकास कार्यो व सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों की समीक्षा करने के लिए जिला योजना कमेटी कपूरथला की एक विशेष बैठक वीरवार को स्थानीय योजना भवन में जिला योजना बोर्ड चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ की अध्यक्षता में हुई।
मक्कड़ ने कहा कि जिले के विभिन्न गांवों में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जाए तथा सरकार की ओर से चलाई जा रही लोक भलाई स्कीमों को योग्य लाभपात्रियों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने सरकार की ओर से लोगों की भलाई के लिए चलाई जा रही विभिन्न पैंशन स्कीमें, आटा दाल स्कीम, गांव में बनाए जा रहे शौचालय व नीले कार्ड बनाने संबंधी जानकारी प्राप्त की। मक्कड़ ने जिला खुराक व सप्लाई कंट्रोलर को हिदायत जारी करते हुए कहा कि जिले में योग्य लाभपात्रियों के बन रहे नीले कार्ड बनाने में तेजी लाई जाए और उन्हें जल्द से जल्द लाभपात्रियों तक पहुंचाया जाए। इस मौके आटा दाल स्कीम तहत बांटी जा रही गेंहू संबंधी जानकारी हासिल की और कहा कि रहती गेंहू एक सप्ताह के भीतर योगय लाभपात्रियों में बांटी जाए।
उन्होंने एक्सीयन पब्लिक हैल्थ को गांवों में बनाई गई व बनाई जा रही रुरल शौचालयों संबंधी चैकिंग कर रिपोर्ट देने के निर्देंश दिए। डीसी जसकिरण सिंह ने अधिकारियों को कहा कि वह अपने-अपने विभाग से संबंधित मुकम्मल हो चुके विकास कार्यों के लिए जारी फंडों के रह गए प्रयोग सर्टीफिकेट एक सप्हात के भीतर भेजें, लापरवाही करने वाली अधिकारियो विरुध सख्त अनुशासनी कार्य की जाएगी।