विश्व ओजोन दिवस शुक्रवार को

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 सितम्बर 2016, 4:39 PM (IST)

बाड़मेर। वन विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को ओजोन परत संरक्षण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। उप वन संरक्षक लक्ष्मणलाल ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार प्रात: 8 बजे स्थानीय गांधी चौक से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली गांधी चौक से रवाना होकर स्टेशन रोड़, अहिंसा सर्किल, विवेकानंद चैराहे से होते हुए महावीर पार्क पहुंचेगी। इसके बाद प्रात: 10 बजे स्थानीय मुभीछा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चैक में शहर के विभिन्न विद्यालयो के विद्यार्थिय के लिए अलग-अलग भाषण, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्हांने बताया कि समस्त संस्था प्रधानो को निर्देशित किया गया है कि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियां को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नोडल अधिकारी के साथ गांधी चैक विद्यालय भिजवाएं। विजेता प्रतिभागि को वन विभाग की ओर से ओजोन परत संरक्षण दिवस समारोह के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा।