घर में पिछले 11 टेस्ट से अजेय है टीम इंडिया, देखें...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 सितम्बर 2016, 3:18 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत को इस सत्र में अपने घर में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ मिलाकर 13 टेस्ट खेलने हैं। टीम इंडिया इन मुकाबलों में अपनी बादशाहत साबित कर आईसीसी रैंकिंग में फिर से नंबर वन पोजिशन पर आना चाहेगी।

भारत को सबसे पहले 22 सितंबर से न्यूजीलैंड की चुनौती का सामना करना है। भारतीय टीम ने वर्ष 1933 में अपनी धरती पर पहला टेस्ट खेला था और तब से वह यहां 248 टेस्ट खेल चुकी है। भारत के खाते में 87 जीत, 51 हार, 109 ड्रा और एक टाई है।

टीम इंडिया को घर में अंतिम बार दिसंबर 2012 में कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से खेले गए 11 टेस्ट से वह अपराजित है। ये है रिपोर्ट :-

1

टेस्ट कब से शुरू : 13 दिसंबर 2012
कहां : नागपुर
इंग्लैंड : 330 रन, 352/4 रन पर घोषित
भारत : 326/9 रन पर घोषित
नतीजा : ड्रा
मैन ऑफ द मैच : जेम्स एंडरसन


2

टेस्ट कब से शुरू : 22 फरवरी 2013
कहां : चेन्नई
ऑस्ट्रेलिया : 380 रन, 241 रन
भारत : 572 रन, 50/2 रन
नतीजा : भारत 8 विकेट से जीता
मैन ऑफ द मैच : महेंद्र सिंह धोनी


3

टेस्ट कब से शुरू : 2 मार्च 2013
कहां : हैदराबाद (डेक्कन)
ऑस्ट्रेलिया : 237/9 रन पर घोषित, 131 रन
भारत : 503 रन
नतीजा : भारत पारी और 135 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : चेतेश्वर पुजारा


4

टेस्ट कब से शुरू : 14 मार्च 2013
कहां : मोहाली
ऑस्ट्रेलिया : 408 रन, 223 रन
भारत : 499 रन, 136/4 रन
नतीजा : भारत 6 विकेट से जीता
मैन ऑफ द मैच : शिखर धवन


5

टेस्ट कब से शुरू : 22 मार्च 2013
कहां : दिल्ली
भारत : 272 रन, 158/4 रन
ऑस्ट्रेलिया : 262 रन, 164 रन
नतीजा : भारत 6 विकेट से जीता
मैन ऑफ द मैच : रवींद्र जडेजा

6

टेस्ट कब से शुरू : 6 नवंबर 2013
कहां : कोलकाता
वेस्टइंडीज : 234 रन, 168 रन
भारत : 453 रन
नतीजा : भारत पारी और 51 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : रोहित शर्मा

7

टेस्ट कब से शुरू : 14 नवंबर 2013
कहां : मुंबई
वेस्टइंडीज : 182 रन, 187 रन
भारत : 495 रन
नतीजा : भारत पारी और 126 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : प्रज्ञान ओझा


8

टेस्ट कब से शुरू : 5 नवंबर 2015
कहां : मोहाली
भारत : 201 रन, 200 रन
दक्षिण अफ्रीका : 184 रन, 109 रन
नतीजा : भारत 108 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : रवींद्र जडेजा


9

टेस्ट कब से शुरू : 14 नवंबर 2015
कहां : बेंगलुरू
दक्षिण अफ्रीका : 214 रन
भारत : 80/0 रन
नतीजा : ड्रा


10

टेस्ट कब से शुरू : 25 नवंबर 2015
कहां : नागपुर
भारत : 215 रन, 173 रन
दक्षिण अफ्रीका : 79 रन, 185 रन
नतीजा : भारत 124 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : रविचंद्रन अश्विन


11

टेस्ट कब से शुरू : 3 दिसंबर 2015
कहां : दिल्ली
भारत : 334 रन, 267/5 रन पर घोषित
दक्षिण अफ्रीका : 121 रन, 143 रन
नतीजा : भारत 337 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : अजिंक्य रहाणे