प्रत्यूषा केBF रहे राहुलने एक्ट्रेस को छेडा,FIR

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 सितम्बर 2016, 08:09 AM (IST)

मुंबई। अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड रह चुके राहुल राज सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अब राहुल राज पर एक एक्ट्रेस और उनकी दोस्त से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। एक्ट्रेस ने इस मामले मे अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।



पुलिस के मुताबिक घटना रविवार रात 12 बजे की है, जब एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ अंधेरी के बोरा बोरा रेस्त्रां में खाना खा रही थी। इसी दौरान राहुल ने रेस्तरां में एक्ट्रेस और उसकी दोस्त की तरफ अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर राहुल ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद पीडि़ता अंबोली पुलिस स्टेशन गईं और राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। इस बाबत अंबोली पुलिस ने राहुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 509, 504 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच करने में जुटी है। घटना की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं होने की बात अंबोली पुलिस ने कही है। वहीं, अपने उपर लगे इन आरोपों के बारे में राहुल का पक्ष मीडिया के सामने नहीं आया है।