सरपंचों ने किया मुख्य कार्यकारी अधिकारी का घेराव

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 14 सितम्बर 2016, 8:58 PM (IST)

करौली। सरंपचों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक का बहिष्कार कर दिया। बाद में सरपंच संघ ब्लॉक करौली के महामंत्री अनिल शर्मा के नेतृत्व में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दाताराम जाटव का घेराव कर पांच सूत्री समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में सरपंच संघ ने कहा है कि अगर मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो समस्त सरपंच संघ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे पर विरोध करेगा। इस संबंध में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि संरपचों ने रास्ते में ज्ञापन दिया है, जो भी नियमानुसार कारवाई की जाएगी।