70 वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन कोठी नातमाम विद्यालय में हुआ

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 23 सितम्बर 2026, 3:03 PM (IST)

टोंक। 17 व 19 वर्षीय छात्र एवं छात्राओं की 70 वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठी नातमाम टोंक में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, अध्यक्षता दिनेश कुमार शर्मा अध्यक्ष भारतीय शिक्षा प्रचार समिति टोंक ने किया ।
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि तुलसीदास जिला साक्षरता अधिकारी , सीताराम साहू , कृष्ण गोपाल शर्मा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा , डॉ. हेमंत कुमार दीक्षित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी टोंक , ताराचंद जैन अतिरिक्त परियोजना समन्वयक समसा टोंक, रामप्रसाद मीणा वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा टोंक, निपुण सक्सेना , विनोद कुमार शर्मा , डॉ. ममता मीना , उमा हाडा प्रधानाचार्य, अनिल चतुर्वेदी सहायक साक्षरता अधिकारी , अशोक कासलीवाल एडवोकेट एवं एसडीएमसी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलित करके सरस्वती वंदना के साथ हुई।
प्रतियोगिता सयोजक श्री रामदयाल जांगिड़ एवं उप प्रधानाचार्य रामगोपाल विजय ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 42 टीमों ने भाग लिया जिसमें कुल 613 खिलाड़ी सम्मिलित हुए । मुख्य अतिथि राजेश कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहकर खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया एवं खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता के निर्विघ्न संपन्न होने की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय की छात्रा छात्राओं ने मनमोहक देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सियाराम मीणा व ओम प्रकाश शर्मा व्याख्याता द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम के उदघाटन समारोह के अंत में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रतियोगिता के संयोजक राम दयाल जांगिड़ द्वारा सभी अतिथियों और टीम प्रभारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के अनिल पाटीदार, दीपक अग्रवाल ,सुनील सैनी ,बलराम गुर्जर, राम प्रसाद मीणा ,कृष्ण कुमार चौधरी ,सोजी राम बैरवा ,गणेश प्रसाद विजय , हेमराज मीणा, गिर्राज मीणा, ममता जाट ,यशोदा तिवारी, अनिता मीणा, बेणी प्रसाद सोनी सहित समस्त स्टाफ, निर्णायक मंडल के सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे