बयाना। पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सीदपुर में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में जिन विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि खर्च होना दर्शाया गया है, उनमें से कुछ कार्य मौके पर नजर नहीं आ रहे हैं।
सबसे ज्यादा सवाल नाली और नाला निर्माण को लेकर उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी रिकॉर्ड में निर्माण कार्य पूरा दिखाया गया है, जबकि मौके पर उसकी स्थिति अलग नजर आती है। आरोप है कि कागजों में नाला या नाली निर्माण दर्शाकर भुगतान किया गया, लेकिन जमीन पर निर्माण कार्य दिखाई नहीं देता।
इसके अलावा पंचायत क्षेत्र में कराए गए अन्य विकास कार्यों की गुणवत्ता और भुगतान प्रक्रिया को लेकर भी ग्रामीणों ने अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।
मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से स्वीकृति, कार्यादेश, माप पुस्तिका, भुगतान रिकॉर्ड और मौके पर भौतिक सत्यापन सहित पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच के साथ मौके पर सत्यापन होने पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
अब सवाल यह है कि रिकॉर्ड में दर्ज विकास कार्य वास्तव में जमीन पर हुए हैं या नहीं और सरकारी राशि का नियमानुसार उपयोग हुआ या नहीं? इन सवालों का जवाब आधिकारिक जांच के बाद ही सामने आएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे