ड्रोन कैमरे से की वन क्षेत्र की फोटोग्राफी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 14 सितम्बर 2016, 6:42 PM (IST)

प्रतापगढ़। वन क्षेत्र के विकास और एमटीपी के लिए बुधवार को ड्रोन से फोटोग्राफी की गई। इस दौरान उपवन संरक्षक सुगनाराम जाट के साथ कई वन अधिकारियों ने ड्रोन फोटोग्राफी का नेतृत्व किया। इस दौरान कई जगहों पर बनाए गए एमटीपी, छोटे तालाब आदि की फोटोग्राफी करवाई गई।

वन विभाग ने जल स्वावलंबन अभियान के तहत कई काम करवाए हैं, जिसकी वास्तविक तस्वीर देखने के लिए ड्रोन फोटोग्राफी करवाई जा रही है। इसके बाद कार्यों का जायजा लेकर, फोटो विभिन्न जगहों पर पब्लिश किए जाएंगे।