डेंगू का लार्वा मिला तो देना होगा दो हजार का जुर्माना

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 14 सितम्बर 2016, 6:26 PM (IST)

कुरुक्षेत्र। पेहवा में उपमंडल अधिकारी दलबीर सिंह ने कहा कि डेंगू बुखार को रोकने के लिए लोगों में जागरुकता लाना जरुरी है। इस जागरुकता के साथ-साथ लोगों को अपने घरों और अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में पानी की टंकियों और कूलरों का पानी चैक करना चाहिए। इस चैकिंग के बाद अगर किसी घर या कार्यालय में डेंगू का लारवा पाया गया तो स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 2 हजार रुपए के जुर्माने का प्रावाधान भी किया जाएगा। बुधवार को एसडीएम कार्यालय में डेंगू बुखार की रोकथाम व जागरुकता को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग से डेंगू बुखार की रोकथाम के लिए किए गए प्रबंधों के बारें में विस्तृत जानकारी हासिल की।