नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 14 सितम्बर 2016, 12:26 PM (IST)

मनीमाजरा। चण्डीगढ नगर निगम के चुनावों की तिथि का अभी ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन राजनैतिक गलियारों में चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। मंगलवार को मनीमाजरा व्यापार मण्ड़ल के प्रधान मलकीत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ नंगला महौल्ला में गुरूद्वारा साहिब में मथा टेक कर चुनावी विगुल बजा दिया है । मलकीत का कहना है कि आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। अब लोग राजनैतिक पार्टी वालों के झूठे झासों में आने वाली नहीं है । मलकीत ने कहा कि वे अपने समर्थकों के सहयोग से चुनावी मैदान में उतरे है ।