सपा का महापाप नहीं होगा कम- मायावती

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 14 सितम्बर 2016, 12:28 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल में हुए इस बड़े उलट फेर के बाद सभी बड़े नेताओं के बयान आने शुरू हो गए। बसपा सुप्रीमो मायावती ने तंज कसते हुए कहा कि- मंत्रियों की बर्खास्तगी ड्रामा है। इस ड्रामे से सपा का महापाप कम नहीं होगा। मंत्रियों की बर्खास्तगी और मंत्रिमंडल में हुए बदलाव के बाद शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के साथ मिलकर काम करना असंभव है। सपा के मुखिया मुलायम सिंह ने कहा है कि अखिलेश यादव और शिवपाल यादव जनता की कसौटी पर खरे नहीं उतरे।

आपको बता दें कि अखिलेश यादव के दो मिनिस्टर गायत्री प्रसाद प्रजापति और राजकिशोर सिंह को सस्पेंड करने के बाद शिवपाल यादव और मुलायम सिंह यादव के बीच दिल्ली में मुलाकात हुई तो मुलायम सिंह के आदेश के बाद रामगोपाल यादव ने चिठ्ठी जारी कर शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। जिसके बाद अखिलेश ने शिवपाल यादव से लोक निर्माण, सिंचाई और सहकारिता विभाग लेकर उन्हें समाज कल्याण और परती भूमि विभाग दिया गया है। रामगोविंद चौधरी से समाज कल्याण लेकर शिवपाल को दिया गया है।