बीएसपी को करारा झटका, चार विधायक बीजेपी में शामिल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 14 सितम्बर 2016, 12:19 PM (IST)

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले राजनितिक भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।अधिकतर बसपाईयों को भाजपा रास आने लगा है।रुक-रुक कर विरोधियों को सियासी झटके देने की रणनीति पर चल रही भाजपा ने कुछ दिन की चुप्पी के बाद आज फिर बसपा को करारा झटका दिया।

बसपा के चार विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बहुजन समाज पार्टी के शाहजहांपुर के रोशन लाल, ओम कुमार,सहारनपुर से विधायक महावीर राना और लखीमपुर खीरी के रोमी साहनी ने भाजपा मुख्यालय लखनऊ पहुंच कर पार्टी की सदस्यता हासिल कर ली।

प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने चारों विधायकों के पार्टी में शामिल होने का औपचारिक ऐलान करते हुए कहा कि बसपा में मची भगदड़ खत्म नहीं होगी। सभी बसपाई मायावती की नीतियों से दुखी हैं।