गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 13 सितम्बर 2016, 9:41 PM (IST)

धौलपुर। जीटी रोड स्थित स्थानीय ईदगाह मे मंगलवार को ईद उल जुहा की नमाज अदा की गयी। शहर काजी मौहम्मद मतीन खां गौरी ने लोगो को ईद की नमाज़ अदा कराई। इस मौके पर हजारो लोगो ने ईदगाह में नमाज़ अदा की। नमाज़ के मौके पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल मौजूद था। नमाज के अंत मे लोगो ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद के इस मौके पर स्थानीय नेताओं ने भी एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाईयो ने अपने घर पहुंच कर बड़े नाज,मन्नत ओर हिफाजत से पाले गए बकरों की शहर भर में कुर्बानी दी और अपने नजदीकियों के यहां ईदी भेंट की। वही घर के बड़े बुजुर्गो ने बच्चो को उपहार स्वरूप ईदी दी।