शिवपाल यादव सपा के यूपी के अध्यक्ष

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 13 सितम्बर 2016, 8:21 PM (IST)

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी में एक बडे घटनाक्रम के रूप में मंगलवार को शिवपाल यादव को उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। वह अखिलेश यादव की जगह लेंगे जो अभी अध्यक्ष है। बता दें, अखिलेश को पहले शिवपाल यादव को हटा कर ही यूपी इकाई का अध्यक्ष पद सौंपा गया था।

शिवपाल यादव को अध्यक्ष बनाने का फैसला तब आया है जब सीएम अखिलेश ने हाल ही दो मंत्रियों को हटाया है व फिर मुख्य सचिव को बदला है।