आप विधायक देवेंद्र सेहरावत निलंबित

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 13 सितम्बर 2016, 6:15 PM (IST)

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने अपने विधायक देवेंद्र सेहरावत को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। सेहरावत ने पंजाब में पार्टी के लोगों पर टिकट के लिए महिलाओं का शोषण करने का आरोप लगाया था। आप सूत्र ने कहा, बिजवासन के विधायक देवेंद्र सेहरावत को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

पार्टी ने यह कदम राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के चार दिनों की पंजाब यात्रा पूरी कर दिल्ली लौटने के बाद उठाया है। पार्टी की दिल्ली इकाई की अनुशासन समिति ने विधायक को निलंबित करने का फैसला किया।