लखनऊ। आज ईद उल जुहा का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच बकरीद की नमाज अदा की गई। पुलिस पूरे शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी रख रही है। कहीं कोई अप्रिय घटना ना घटने पाए इसके लिए पूरे जनपद में पीएसी की 100 कंपनियां लगाई गई है। इसके अलावा आरएएफ की 6 कंपनियां और 400 रिक्रूट भी लगाए गए हैं। पुलिस ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी। 10 घुड़सवार पुलिस भी लगाई गई है। पुलिस महानिदेशक ने सकुशल त्यौहार संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी के निर्देश पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी।