मामूली कहासुनी में युवक की हत्या

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 13 सितम्बर 2016, 5:08 PM (IST)

करनाल। जिले के गांव झींवरहेड़ी में एक युवक मामूली कहासुनी के बाद तेजधार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारों ने हत्या के बाद शव को गांव के ही खेतों में फैंक दिया। हत्या के बाद से आरोपी फरार हो गये। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



गांव झींवरहेड़ी में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के ही एक युवक का शव खेतों में पड़ा हुआ मिला। शव पर तेजधार हथियार से हमले के निशान हैं। मृतक के भाई संजय कुमार के मुताबिक बीती रात को उसके 24 साल के भाई दीपक का गांव के ही एक युवकों के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद दीपक अपने घर आ गया और खाना खाने के बाद घर से बाहर गया तो वापिस नहीं आया। दीपक के परिजनों ने पूरी रात को दीपक को तलाशा, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लगा। सुबह के वक्त जब कुछ गांव वाले जागे तो खेतों में दीपक का शव पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।


वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।