डेंगू से समाज कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर की मौत, PGI में थे भर्ती

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 13 सितम्बर 2016, 4:51 PM (IST)

लखनऊ। राजधानी में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एमपी सिंह की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई। डेंगू से ग्रसित होने के कारण उन्हें सोमवार को गंभीर हालत में पीजीआई लाकर भर्ती कराया गया था।

उनका अंतिम संस्कार गोरखपुर में किया जाएगा। बता दें कि सरकार डेंगू से हो रही मौंतो को रोकने के लिए तमाम दावे करती है। लेकिन जमीनी हकीकत उन तमाम दावों को खोखला साबित करती है। स्वास्थ्य विभाग को हर शहर के डेंगू के अति संवेदनशील जगहों को चिन्हित करके दवाओं का छिड़काव व अन्य बचाव कार्य कराना होता है। लेकिन ऐसी घटनाएं सरकारी कामों की सच्चाई को सामने लाती हैं।