ईद पर की इस्लाम के सिद्धांतों पर चलने की अपील

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 13 सितम्बर 2016, 2:13 PM (IST)

टोंक। कुर्बानी का प्रतीक ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। यहां ईदगाह में सुबह पौने नौ बजे मौलवी सईद साहब ने ईद की नमाज अदा कराई। जिला मुख्यालय पर सुबह से ही नमाजियों का सजे-धजे कपड़ों में ईदगाह पहुंचना शुरू हो गया था। इस अवसर पर मौलवी सईद साहब ने मुल्क में अमन-चैन की दुआ करते हुए इस्लाम के सिद्धांतों पर चलने की अपील की। सुबह राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अबूबकर नकवी, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अजमेर संभाग के सहप्रभारी मोहम्मइ रईस गौरी भी ईदगाह टोंक पहुंचे। इस दौरान जिला कलक्टर महावीर प्रसाद शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव, उपखण्ड अधिकारी डॉ.सूरजसिंह नेगी, कांग्रेस के जिला महामन्त्री देवकरण गुर्जर आदि मौजूद थे।