झांसी। जनपद में पूर्व से प्रस्तावित विधिविज्ञान प्रयोगशाला निर्माण एवं जमीन चिन्हीकरण पर विचार विमर्श किया गया व चिन्हित जमीन का निरीक्षण किया गया। पीएसी की जमीन का निरीक्षण किया तथा अंजनी माता मन्दिर के पर नगर निगम की जमीन का निरीक्षण किया गया।
जोकि पूर्व से प्रस्तावित है जिस पर आज श्री विजय प्रकाशए पुलिस महानिरीक्षक तकनीकि सेवाएं लखनऊए श्याम विहारी उपाध्याय निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला उ0प्र0ए अब्दुल हमीद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकए डा0 भूरी सिंह उपनिदेशक विधिविज्ञान प्रयोग शाला झांसीए वैज्ञानिक अधिकारी राघवेन्द्र यादवए हेमन्त कुमार प्रभारी फील्ड यूनिट झांसीए राजकीय निर्माण निगम उ0प्र0 के अधिकारीगणों आदि के द्वारा अंजनी माता मन्दिर पूर्व में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन विधिविज्ञान प्रयोगशाला अंजनी माता मन्दिर के पास में आने वाली तकनीकी निर्माण हेतु विचार विमर्श किया गया। पुलिस महानिरीक्षक तकनीकि सेवाएं लखनऊ के द्वारा पूर्व में निरीक्षण की गयी पीएसी क्षेत्र की जमीन का भी निरीक्षण किया जिसे अनुपयुक्त पाया गया। जिस पर अंजनी माता मन्दिर के पास निर्माणाधीन विधिविज्ञान प्रयोगशाला पर आने वाली तकनीकी समस्याओं आदि के बारे में विचार विमर्श किया गया।