नमाज में मांगी शांति और अमन-चैन की दुआ

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 13 सितम्बर 2016, 1:58 PM (IST)

दौसा। जिलेभर में ईद का त्योहार हर्ष के साथ मनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा कर जिले में शांति एवं अमन-चैन दुआ मांगी। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल कर बधाई दी। जिला कलक्टर अशफाक हुसैन ने भी ईदगाह पहुंच कर नमाज अदा की। विधायक शंकर शर्मा, भामाशाह रामस्वरूप जायसवाल, एडीएम कैलाश चंद शर्मा एवं एसडीएम संतोष गोयल ने भी ईदगाह पहुंच कर लोगों को मुबारकबाद दी।