हर्ष से मनाया कुर्बानी का त्योहार ईद

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 13 सितम्बर 2016, 12:22 PM (IST)

करौली। जिलेभर में कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-जुहा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी नमाज अम्बेडकर सर्किल स्थित लोटन पीर ईदगाह पर हाफिज खलील ने अदा कराई। इससे पहले सभी मस्जिदों में संबधित मौलाना व हाफिज ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को गले मिल लगा कर मुबारकबाद दी। जिला कलेक्टर मनोज कुमार शमार्, एसपी अनिल कयाल, विधायक दर्शन सिंह गुर्जर व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजौरिया ने अम्बेडकर सर्किल स्थित लोटन पीर ईदगाह पर मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की बधाई दी।