अलवर। कुर्बानी का पर्व ईद-उल-जुहा मंगलवार को अलवर में मनाया गया। इस दौरान नयाबास स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। मौलाना अमजद ने नमाज अदा कराते हुए ईद-उल-जुहा का महत्व और कुर्बानी के फर्ज की जानकारी दी। इस दौरान जिलेभर से आए मुस्लिम समुदाय के लोगों की ओर से सामूहिक नमाज अदा की गई। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह सहित कई कांग्रेसी नेता ईदगाह पहुंचे और नमाजियों को ईद-उल-जुहा की मुबारक बाद दी।