नमाज अदा कर दी एक-दूसरे को मुबारकबाद

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 13 सितम्बर 2016, 10:29 AM (IST)

चूरू। जिलेभर में ईद-उल-जुहा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला मुख्यालय के मरकजी पुरानी ईदगाह मस्जिद परिसर में हजारों की संख्या में खुदा के सजदे में सिर झुके तथा मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर सामूहिक रूप से मुल्क में अमन, भाईचारे, तरक्ती के लिए दुआ की। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री राजेन्द्र राठौड़ ने ईदगाह पहुंचकर ईद की मुबारबाद दी।

सांसद व कलक्टर पहुंचे

इस मौके पर राज्यसभा सांसद नरेन्द्र बुडानियां, जिला कलक्टर ललित गुप्ता, एसपी राहुल बारहट, नगर परिषद सभापति विजय शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता ईदगाह पहुंचे ओर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।