ईद-उल-अजहा मंगलवार को

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 सितम्बर 2016, 11:10 PM (IST)

जयपुर। ईद-उल-अजहा का त्यौहार मंगलवार को मनाया जाएगा। ईद-उल-अजहा की मुख्य नमाज दिल्ली बायपास स्थित ईदगाह में सवेरे 8.45 पर होगी। यहां चीफ काजी खालीद उस्मानी नमाज अदा कराएंगे। ईद-उल-अजहा की अन्य स्थानों पर ईद की नमाज जामा मस्जिद में सवेरे 7.30 बजे, मौलाना जियाउद्दीन चार दरवाजा 9 बजे, संसार चंद रोड पर मीर बुरगन अली मस्जिद शाह में 8.55 पर, पहाडग़ंज तैयाबा मस्जिद में 8 बजे, घाटगेट स्थित मोमयान अंसारीया में 8 बजे, नाहरी का नाका बरकाती मस्जिद में 8 बजे, नुरानी मस्जिद झोटवाड़ा में 7.30 बजे होगी। नमाज के बाद लोग एक दूसरे को मुबारकबाद देंगे। घरों में कुरबानी का सिलसिला शुरु होगा जो तीन दिन चलेगा। अकीदतमंदों ने सोमवार को रोजे रखे, रात को मस्जिदों में विशेष ईबादत की।