लोक के देवता की दर पर उमड़े

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 सितम्बर 2016, 4:46 PM (IST)

भीलवाडा। बाबा रामदेव जयंति व तेजा दशमी के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें तेजाजी चौक में मेला लगाया गया तो , वहीं कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली गई। भीलवाडा़ में तेजादशमी के अवसर पर नगर परिषद् द्वारा तेजाजी चौक में विशाल मेले का आयोजन किया गया। तेजाजी के मन्दिर में भी भक्तों का जन सैलाब उमड पडा और लोगों ने उपवास रखकर पुजा-अर्चना की। वहीं बाबा रामदेव जयंति पर सालवी समाज द्वारा विशाल शोभायात्रा व वाहन रैली निकाली। शोभायात्रा मुखर्जी उद्यान से शुरू होकर हरणी महादेव स्थित बाबा रामदेव मन्दिर पहुंची। शोभायात्रा में ढोल-नंगाडों के साथ में कई झांकिया भी सजाई गई थी और शहर के मुख्य चौराहों पर पुष्प वर्षा करके रैली का स्वागत किया गया।