ऐसा क्या हुआ कि विकास खण्ड मुख्यालय पर मचाया सैकड़ों लोगों ने हंगामा

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 सितम्बर 2016, 4:32 PM (IST)

इलाहाबाद। विकास खण्ड मुख्यालय शंकरगढ़ को सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने घेरकर जबरदस्त हंगामा किया। नाराज स्थानीय लोग आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में दिखे। अधिकारियों के ढीले रवैये के चलते आक्रोशित लोगों ने यहां जमकर बवाल काटा। दरअसल पिछले कुछ दिनों से ब्लॉक मुख्यालय शंकरगढ़ परिसर में दुकानें बनाई जा रही हैं। जिसका क्षेत्रवासी लगातार विरोध करते आ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि आज काम बंद होने के बावजूद काम चालू करा दिया गया। जिसकी जानकारी होने पर बसपा नेता गुलाब सिंह, शिवसेना के लोग और व्यापारी समेत सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने यहां जुटकर काम बंद कराने को लेकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान एडीओ पंचायत से लोगों का जमकर विवाद भी हुआ।