रेवाड़ी। सरकार भले बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का दम भर्ती हो लेकिन रेवाड़ी मे डॉक्टर्स की कमी की वजह से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेवाड़ी में डॉक्टर्स की कमी के चलते मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों मे इलाज करना पड़ रहा है। जिला रेवाड़ी की बात करें तो यहाँ एक जिला अस्पताल ,एक सबडिविजनल अस्पताल , पाँच सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ) 15 पीएचसी ( प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ) और 107 उपस्वास्थ्य केंद्र है । जो जिले के जनसंख्या के मुक़ाबले कम है और ऊपर से इन सभी स्वास्थ्य केन्द्रों मे डॉक्टर्स की कमी के साथ साथ स्वास्थ्य सबन्धित उपकरणों की कमी है जो इलाके के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है ।