ऐसा क्या हुआ कि सुबह 5 बजे सीडीओ को करना पड़ा दौरा

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 सितम्बर 2016, 2:58 PM (IST)

कानपुर। अच्छे काम करने वाले अधिकारी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं।ऐसे ही जिले के सीडीओ अरुण कुमार हैं जो कि अपने अच्छे कार्यो को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते है। सीडीओ अरुण कुमार ने सुबह 5 बजे कल्याणपुर ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों लुधवाखेड़ा और कटरी शंकरपुर सराय में ODF प्रोग्राम को लेकर निरीक्षण किया।

जिसके अंतर्गत जिन नोडल अधिकारिओं को जिले के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सर्वे के लिए नियुक्त किया गया था उनकी क्या प्रगति रिपोर्ट है उसको लेकर विकास भवन में बैठक बुलाई गई है। जिसमें सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने ग्रामीण इलाकों की प्रगति रिपोर्ट बैठक में साझा करेंगे। कल्याणपुर ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान सीडीओ अरुण कुमार के साथ DPRO और ब्लॉक से जुड़े सभी अधिकारी गांव के प्रधानों समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।