सीएम की ईद-उल-जुहा पर मुबारकबाद

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 सितम्बर 2016, 2:37 PM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने ईद-उल-जुहा के मौके पर प्रदेशवासियों को दिली मुबारकबाद दी है। श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-जुहा हमें नेक राह पर चलने, अमन व भाईचारे के साथ रहने तथा राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने की सीख देता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से गुजारिश की है कि वे सभी भाईचारे व सामाजिक समरसता की हमारी महान परम्परा को कायम रखते हुए देश-प्रदेश के विकास में समर्पित रहने का संकल्प लें।