कलेक्टर का आदेश, एसडीए कर रहें है अनदेखी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 सितम्बर 2016, 1:35 PM (IST)

करौली। जिले के नादौती उपखंड मुख्यालय के सलावद गांव में सडकों के किनारे रहकर अपना गुजर बसर करने वाली गाडिया लुहार प्रशासन की अनदेखी के चलते राजस्थान सरकार की निशुल्क योजना बसाने की स्कीम मजाक बनी हुई है। लगभग 15 बर्षो से सलावद में रह रहे लगभग 17 गाडिय़ा लोहारो को ग्राम पंचायत ने अभी तक आवास के लिये जमीन आवंटित नहीं की है। गाडिय़ा लुहार बस्ती में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। बस्ती में रह रहे 17 परिवार सरकारी सुविधाओं से कोंसो दूर है। पानी के लिए बस्ती की महिलाओं और पुरूषों को कई किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना होता है। गत माह 9 अगस्त को जिला कलेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने नादौती मे जनसुनवाई की थी। जिला कलेक्टर ने गंभीरता दिखाते हुए गाडिय़ा लुहारों को एसडीएम को जमीन आवंटन के आदेश दिए थे। लेकिन अभी तक स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।