तेजाजी के मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 सितम्बर 2016, 1:27 PM (IST)

बारां। लोक देवता तेजाजी को कल्लाजी महाराज के नाम से भी पुकारा जाता है। सोमवार को तेजाजी की जयंती के मौके पर जिले में बने कई थानाकों में तेजाजी की पूजा अर्चना की जाती है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बारां जिले में मुख्य तौर पर कोयला मेरमाचाह, भूलोन, तेजाजी का डण्डा किशनगंज में अथाह जन समूह का सैलाब पूजा के लिए उमड़ा।