दुर्ग पर 16 करोड़ के विकास कार्य के प्रस्ताव

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 सितम्बर 2016, 12:50 PM (IST)

चित्तौडग़ढ़। पुरातत्व विभाग ने दुर्ग पर विकास कार्य के लिये कई प्रस्ताव तैयार किये है। चित्तौडगढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने दुर्ग पर विकास कार्यो की प्राथमिकता को लेकर पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। दुर्ग पर 16 करोड़ रूपये से विकास कार्य कराएं जाएंगे। हैरिटेज सर्किट योजना में दुर्ग विकास को गति मिलेगी। पर्यटक सुविधाओं को लेकर जताई गई चिंताओं पर बैठक में उपस्थित पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि सांसद की मंशा के अनुरूप दुर्ग पर पेयजल आपुर्ति के लिये शीघ्र स्वीकृति दी जाएगी। जबकि कालिका मंदिर के सामने पेवर ब्लॉक लगाकर शैड निर्माण, बायो टायॅलेट, पीने के पानी के लिये व्यवस्था करना आदि कार्य शीघ्र होंगे।