टैल्गो ट्रेन का ट्रायल कामयाब,वक्त से पहले ही पहुंच गई

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 सितम्बर 2016, 11:32 AM (IST)

दिल्ली से मुंबई के बीच सुपरफास्ट टेल्गो हाईस्पीड ट्रेन का अंतिम पूर्व परीक्षण 12 घंटे से भी कम समय में पूरा हो गया है। इस ट्रेन का निर्माण स्पेन की तकनीक से किया गया है।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नई दिल्ली से मुंबई के लिए दोपहर 2.45 बजे रवाना हुई और अपने निर्धारित समय से दो मिनट पहले ही मुंबई पहुंच गई।ट्रेन ने दिल्ली से मुंबई तक का सफर 11 घंटे और 42 मिनट में पूरा किया।

अधिकारी ने बताया, ट्रेन को 2.35 बजे मुंबई पहुंचना था.यह परीक्षण अधिकतम 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दोनों महानगरों के बीच की दूरी 1384 किलोमीटर की तय करने के लिए किया गया।