ठगी का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 सितम्बर 2016, 10:07 PM (IST)

प्रतापगढ़। गत 1 वर्ष से तांत्रिक क्रिया व धर्म के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर ठग को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। इस ठग ने इलाके में दर्जनों लोगों को रुपया दुगुना करने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा की ठगी की है। पुलिस ने इसके पास से एक सीबीआई अधिकारी का परिचय पत्र भी जब्त किया है, जो इसके नाम से बना हुआ है।

झालावाड़ जिले के डग का रहने वाला ठग लक्ष्मीनारायण दास वैरागी एक वर्ष से प्रतापगढ़ में तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर लोगों को ठग रहा था। ठगी के शिकार एक व्यक्ति की शिकायत पर एसपी ने मामले की जानकारी ली और ठगी में 42 लाख रुपए लुटा चुके पीडि़त से रिपोर्ट ली। प्रतापगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर मध्यप्रदेश के गांव से आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसकी गिरफ्तारी के बाद ठगी के शिकार हुए लोग पुलिस को शिकायत कर रहे हैं। पुलिस की जानकारी में सामने आया है कि आरोपवी ने सीबीआई अधिकारी का फर्जी परिचय पत्र बना रखा था। इससे वह सीबीआई अधिकारी होने की धमकी देकर भी ठगी करता था। पूछताछ में उसने बताया कि पहली पत्नी को उसके पीहर कुंडी खेड़ा (भवानीमंडी) गांव में छोड़ा हुआ है और प्रतापगढ़ में आने के बाद रतलाम जिले की एक नाबालिग लडक़ी से भी शादी कर ली है।