जयपुर। दिगम्बर जैन धर्मावलम्बियों ने रविवार भाद्रपद शुक्ला दशमी को सुगन्ध दशमी पर्व मनाया । इस अवसर पर दिगम्बर जैन मंदिरों में चन्दन की धूप अग्नि पर खेई गई । मंदिर सुगन्ण से महक उठे । मंदिरों में धार्मिक चित्रण, सिद्ध क्षेत्रों, अतिशय क्षेत्रों की जानकारी एवं सामाजिक हित के संदेश देती हुई झाकियां सजाई गई । मंदिरों पर बिजली की विशेष सजावट की गई। इस मौके पर महिलाओं ने सुगंध दशमी का व्र्रत एवं उपवास किया गया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना एवं सुगन्ध दशमी व्रत कथा का आयोजन हुआ ।
युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि प्रतापनगर के सै.17 स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान महावीर की निर्वाण स्थली पावापुरी का जल मंदिर की झॉकी सजाई गई । जनता कॉलोनी के मंदिर में सिद्ध क्षेत्र मांगी तुंगी की झांकी सजाई कर विश्व की सबसे बडी भगवान आदिनाथ की 108 फीट की प्रतिमा प्रतीक स्वरूप बनाई गई ।
श्रेष्ठ झॉकियो को जैन युवा महासभा पुरस्कृत करेगी
राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर महानगर में दसलक्षण महापर्व के दौरान विभिन्न दिगम्बर जैन मंदिरों में युवा,महिला एवं अन्य युवा संगठनों की ओर से आयोजित होने वाले श्रेष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रमों,प्रतियोगिताऐं तथा सुगन्ध दशमी पर सजने वाली श्रेष्ठ झॉकियों को जोन स्तर पर पुरस्कृत करेगी ।