पीएम स्वनिधि योजना: 15 दिन में लंबित आवेदनों का निस्तारण करें बैंक, आयुक्त ओम कसेरा के निर्देश

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 जुलाई 2026, 6:24 PM (IST)

जयपुर। नगर निगम जयपुर के आयुक्त ओमप्रकाश कसेरा की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति और लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा के लिए सभी बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आयुक्त ओमप्रकाश कसेरा के साथ उपायुक्त श्यामलाल जांगिड़, जिला परियोजना अधिकारी गोपाल लाल रेगर, जिला अग्रणी प्रबंधक गणेश कुमार तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक में योजना के तहत प्रथम, द्वितीय और तृतीय ऋण के लंबित आवेदनों की बैंकवार समीक्षा की गई। इस दौरान 100 से अधिक लंबित आवेदन वाले बैंकों के मामलों पर विशेष चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई कर लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

आयुक्त ओमप्रकाश कसेरा ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अधिकतम ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों के भीतर विशेष अभियान चलाकर सभी लंबित आवेदनों का निस्तारण किया जाए, ताकि रेहड़ी-पटरी और छोटे स्वरोजगार से जुड़े लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगर निगम और बैंकों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे