ठाणे। नासिक के एक दंपती की पिटाई और महिला के साथ छेडछाड के आरोप में टोल बूथ के 13 कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय महिला और लगभग 40 वर्षीय उनके पति 7 सितंबर को मुंबई जा रहे थे और मुंबई-नासिक स्थित पगधा गांव के टोल बूथ पर टोल देने के लिए रूके थे।
टोल बूथ का प्रबंधन एक जाने-माने ठेकेदार द्वारा किया जाता है। पगधा पुलिस
के उपनिरीक्षक पीएन चौधरी ने बताया कि टोल कलेक्टर कथित तौर पर उन्हें टोल
की पर्ची देने में देरी कर रहा था। चालक के उनसे बार-बार पर्ची मांगने से
टोल कलेक्टर को गुस्सा आ गया और उसने कथित तौर पर दंपती को पीटना शुरू कर
दिया। उन्होंने महिला के साथ छेडछाड और हाथापाई में उनके कपडे फट जाने का
आरोप भी लगाया है।
एसआई ने 9 सितंबर को महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया
कि टोल बूथ के कर्मचारियों ने दंपती को धमकी भी दी कि वे दोबारा इस इलाके
में दिखने पर गंभीर अंजाम भुगतने को तैयार रहें।